भदोही : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग से लाखों का दोना - पत्तल खाक
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_69.html
भदोही । जिले में एक व्यवसायी
के मालगोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों के प्लास्टिक
रेडिमेड दोना - पत्तल राख हो गए ।यह हादसा शाम पाँच बजे के करीब राष्ट्रीय
राजमार्ग पर स्थित चकपरौना में हुई । घटना की ख़बर लगते ही फायर बिग्रेड
की दो गाड़िया मौके पहुँच गयी । सुरक्षा को देखते हुए आसपास के मकानों को
ख़ाली करा लिया गया । चार घंटे की मेहनत के बाढ़ आग पर काबु पाया गया ।
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर चन्द्रभान मिश्र का दो मंजिला
मकान है । मकान को गोपीगंज नगर पश्चनििम मोहाल निवासी मनोज आग्रहरी ने
किराए पर लिया था । उसमें प्लास्टिक के दोना - पत्तल का गोदाम बना रखा था ।
आज शाम गोदाम में आग लग गयी । आग इतनी विकराल रही की राजमार्ग का उत्तरी
लेन बँद कराना पड़ा । आग की लपटें काफी ऊँची उठ रही थी । धुएँ का गुब्बार
फैल गया था । लोग भय के चलते घरों के एलपीजी सिलेंडर लेकर खाली मैदान की
तरफ़ भाग आए । किसी तरह आग पर काबू पाया गया । आग कैसे लगी यह पता नहीँ चल
सका है ।

