भदोही में आम के पेड़ से गिरकर किशोर की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_959.html
भदोही। जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र
में मंगलवार की दोपहर आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी।
किशोर की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामबख्सपुर जखांव गांव निवासी प्रेम
बहादुर सिंह का 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह गांव के ही समीप एक आम के बगीचे
के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक पेड़ से वह नीचे गिर गया। जिससे वह
गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे समीप के अस्पताल उपचार
हेतु ले गये। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनो
में कोहराम मच गया। प्रिंस तीन भाईयों में सबसे छोटा व होनहार था। किशोर
की मौत को लेकर गांव में भी मातम छा गया।दु:खद हादसे से परिजन और गाँव के
लोग दु:खी हैं ।