नयी - नयी तकनीकीयो से उत्पादन बढ़ाए किसान : जिलाधिकारी
https://www.shirazehind.com/2016/06/blog-post_116.html
चाँदपुर (वाराणसी) कृषि भवन परिषर मे रविवार को सयुक्त कृषि निदेशक डा0 आर0 के0 यादव की अध्यक्षता मे कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विशेषज्ञो द्वारा आगामी खरीफ फसलों की उन्नति शील खेती के वेहतर उत्पादन हेतु जागरूक किया गया तथा मेले मे विभन्न संस्थाओ द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को नयी - नयी तकनिकीयो से खेती करने के लिए प्ररित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनिकीयो के प्रयोग से किसान कम लागत मे वेहतर उत्पादन लेकर अपनी समृद्धि कर सकते है। उन्होंने कृषि विविधीकरण , कृषि वीमा , किसान क्रेडिट कार्ड के लिए प्ररित किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हूबलाल ने जैविक खेती पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डा0 आर0 सी0 तिवारी ने मृदा संरक्षण पर तथा डा0 आर0 ए0 पाठक ने उधान एवं फूलों की खेती पर और डा0 पी0 एन0 सिंह ने खरीफ मे सब्जियो की खेती की जानकारी दिए। मेले मे 10 प्रगति शील किसानों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रश्नोत्तरी मे सही जबाब देने वाले कृषकों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया तथा संचालित योजनाओ पंजीयन , निवेशों , यांत्रिकरण की जानकारी किसानो को दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन तकनीकी सयहयक रमेश चंद्र यादव ने किया। अन्त मे जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया। इस मौके पर प्रधान रविनंदन , अरुण मौर्य , नागेन्द्र यादव , चंद्रभान सिंह, दिलीप सिंह , राम आसरे यादव , कैलास यादव , राम गुलाम मिश्र , शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ो किसान और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

