डीएम बंगले की दीवार गिरी एक मजदूर की मौत एक गम्भीर
https://www.shirazehind.com/2016/06/blog-post_449.html
जौनपुर। जिलाधिकारी के बंगले की बाउण्ड्री वाल गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला मजदूर बुरी तरह से घायल हो गयी है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एडीएम अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। उधर दीवानी न्यायालय से सटा होने के कारण भारी संख्या अधिवक्ता और वादकारी भी मौके पर पहुंच गये।
मिली जानकारी के अनुसार आज डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के बंगले पर निर्माण कार्य हो रहा था। इसी बीच दीवानी न्यायालय की तरफ की दिवार अचानक धराशायी हो गया। इस कार्य में लगे मजदूर राजेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी खुटहर बिहार की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गुडिया निवासी बिहार बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे राजेश और गुडिया को निकालकर अस्पताल भेजा। डाक्टरो ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। गुडिया की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
डीएम बंगले पर हादसा होने की खबर मिलते ही एडीएम सिटी मजिस्टेªट अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।