पशु तस्करों ने किशोर को मारकर किया घायल

 जौनपुर। बदलापुर  थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में पिक अप सवार पशु तस्करों ने रात फिर एक किशोर को पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित बाजार के लोगों ने जाम लगा दिया। रात में ही पहुंचे थानाध्यक्ष ने जाम हटवा कर आवा गमन चालू कराया । पशु तस्करों की हौसला बुलंदी से लोगों मे खौफ है । शाहपुर बाजार में पिकअप पर पशु लादकर खुटहन की तरफ जा रहे पशु तस्करों  ने बाजार निवासी बेचन प्रजापति के 15 वर्षीय पुत्र राजन को चलते वाहन से ईंट-पत्थर फेंक कर घायल कर दिया। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों  ने बदलापुर - घनश्यामपुर मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने  लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। बाजारवासियों का कहना है कि अब तक ये पशु तस्कर छः लोगों के ऊपर ईंट-पत्थर फेंक कर घायल कर चुके हैं। अब तो लोग भय के चलते अपने घरों के सामने सोना बंद कर दिए हैं। इनके आतंक से भीषण गर्मी में कमरों में सोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। साथ ही रतजगा भी कर रहे हैं। उधर पुलिस तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने में पूरी तरह असफल है।

Related

news 2001222183209412567

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item