मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को

 जौनपुर।  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार पालीवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 13 अगस्त 2016 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय में पूर्व की भांति मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में विहित विशिष्ट विषय अपराधिक/बैंक सेवाओं से संबंधित मामलों/प्रकरणों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद निस्तारण करा सकते है साथ ही ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये है उन्हें भी वाद पूर्व प्रीलिटीगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि अपने-अपने लंवित वादों का निस्तारण 13 अगस्त 2016 दिन शनिवार को आहूत मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करावे तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

Related

news 5942677742094238804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item