माँ की आँचल में शो रहा नवजात शिशु गायब , मचा कोहराम , आक्रोशित जनता ने किया हाइवे जाम
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_553.html
जौनपुर जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूरी पर स्थित जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में सड़क के किनारे एक किराये का मकान लेकर भोलानाथ सोनकर पूरे परिवार के साथ रहता है। बीती रात उसकी बेटी सोनी सोनकर अपने 15 दिन के बेटे के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि उसका बच्चा गायब है। उसने पूरे परिवार को इसकी जानकारी दिया तो हड़कंप मच गया। परिवार वाले पहले आसपास खोजबीन किया तो बच्चा का कोई अतापता नही चला। परिवार वाले इसकी सूचना देने के लिए थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाईल पर काल किया तो उन्होनेे रिसिव नही किया। सूबह होते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गयी। आक्रोशित जनता पुलिस के रवैये से नाराज होकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ केराकत समेत कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर किसी तरह जनता को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। खोजी कुत्ता बुलाकर बच्चे का सुराग लगाया लेकिन कोई सफलता नही मिल पायी। क्षेत्राधिकारी केराकत उमाशंकर सिंह ने बताया कि घटना को हर बिंदुओं से देखा जा रहा है बच्चा खोजने का प्रयास जारी है हर ग्राम प्रधानों की इसकी सूचना दे दी गई है ।शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वही परिजनों का कहना है कि किसी जानवर द्वारा नहीं बल्कि मेरे बच्चे को किसी ने चुरा लिया है ।परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल था।तथा बच्चे की मां सोनी रह रह कर बेहोश हो जा रही थी ।घटना स्थल पर समाजवादी पार्टी के विधायक शचिंद्र नाथ त्रिपाठी के अलावा हजारों की भीड़ जमा थी

