अखिलेश के विकास रथ के पहिए को यूपी रुकने नहीं देगी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_142.html
जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देववके निर्देश पर
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में नगर के नईगंज,
अलीगंज, लाखौवां, शंभूगंज, शिवगुलामगंज, सवंसा, बक्शा, नौपेड़वा तथा धनियामऊ
बाजार में लोगों से मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव द्वारा चलायी गयी जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा
योजनाओं का पम्पलेट भी बांटा गया।
इसी क्रम में शंभूगंज बाजार में चौपाल लगाकर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी व विकासवादी सोच चाहिए जो की सपा सरकार में ही संभव है और अखिलेश के विकास रथ के पहिए को यूपी रुकने नहीं देगी। उसे वोटों से गतिमान रखेगी। 2017 में हमें वापसी कर रक्तरंजित राजनीति में निपुण जातिगत उन्मादियों से प्रदेश को बचाना है। धार्मिक जनभावनाओं को भड़काकर सत्ताभोग का दिवास्वप्न देख रहे अराजक पार्टी के लोगों से जनता को आगाह कर 2017 का चुनाव हम विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें सपा सरकार की उपलब्धियों को बता रहे है उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वोट मजहब पर नहीं विकास को परख कर दें, मानवता विरोधी दंगे कराने वालों से दूर रहें और पुनः इतिहास दोहराएं।
समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव " लोहिया " ने कहा कि समाजवादी सोच से लबरेज इस क्रांति को आहूत समाजवादी छात्रसभा कर रही है, जिसमें जौनपुर के विकास पसंद लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि जौनपुर से लगायत समूचा यूपी पुनः विकासवाद को तरजीह देते हुए अखिलेश भैया को सीएम स्वीकार करेगी और दंगे भड़काने वालों, पत्थर की मूर्ति बनाने वालों को सिरे से नकार देगी।
इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव " लोहिया ", प्रीतम यादव, समाजवादी छत्रसभा के जिला सचिव व तिलकधारी महाविद्यालय के छत्रसंघ उपाध्यक्ष कौशल यादव, तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रनेता युवराज यादव रवि, सत्यजीत यादव मिंटू, संजय सोनकर गोपाल, प्रज्ज्वल यदुवंशी आदि मौजूद रहे।