शकरमण्डी चौराहा पर जलजमाव
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_289.html
जौनपुर। शहर की जर्जर और असुविधाजनक हालत में पहुंच चुकी सड़कें अपनी दुर्दशा का बयान करती दिख रही है। गन्दगी और जलजमाव से लोगों का आवागमन दुश्वार साबित हो रहा है। शकर मण्डी चौराहे की हालत कई महीनों से कष्टकारी बनी हुई है। सड़क के चैड़ीकरण तथा अतिक्रमण के अभियान के दौरान एक नीम के पेड़ पर पूजा करने के विवाद के बाद यहां निर्माण कार्य ठप है और चैराहा जनमग्न तथा आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है। आये दिन छात्र और छात्रायें गिर कर घायल हो रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस मार्ग से हजारों लोग प्रतिदिन आते जाते है। छात्राओं और महिलाओं को चैराहा पार करना कठिन साबित होता है।

