कांवरिया संघ का पहला जत्था रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_556.html
जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ शकरमण्डी आराजी गुर्जीखानी का पहला जत्था देवेश साहू के नेतृत्व में बाबा बैजनाथ धाम के लिए शनिवार को रवाना हो गया। रवाना होने से पूर्व कावंरियों का जत्था चैकिया धाम में पूजन दर्शन किया। इसके बाद शकरमण्डी से गाजे बाजे के साथ जौनपुर जंक्शन पहुंचे तथा वहां से फरक्का एक्सप्रेस से सुल्तानगंज बिहार के लिए रवाना होगें। देवेश ने बताया कि वहां पहुंच कर गंगा नदी में स्नान कर कांवर में जलभरकर 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए जलाभिषेक करेगें। इसके बाद वहां से 40 किलोमीटर दूर बाबा बासुकीनाथ जा कर बाबा का जलाभिषेक करेगें। जत्थे में अरविन्द सिंह, विकास शर्मा, सचिन सक्सेना, शिवानी, आशीष शर्मा, राजू सोनी, विजय सोनी, भोला विश्वकर्मा, शकुन्तला देवी, ऊषा देवी, देवेश साहू, सुजीत साहू आदि लोग मौजूद रहे।

