बाबा बफानी के लिए जत्था रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_249.html
जौनपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहट्टी बाजार स्टेशन रोड के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था शनिवार को सिटी स्टेशन से हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल अजय वर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा विश्व में चमत्कारी एवं रोमांचक है। 13500 की फिट की ऊचांई पर स्थित है। इसमें चार किलोकिलोमीटर बर्फ से ढका रास्ता है। इसके उपरान्त हिम नदी को पार कर गुफा दर्शन होता है। गुफा लगभग 100 मीटर लम्बा 150 फिट चैड़ा है। जिसमें स्वयंनिर्मित चबूतरा ठोस बर्फ का 15 फिट ऊंचा शिवलिंग प्रकट होता है। भक्तों का दल झण्डा , बैनर, त्रिशूल जब सिटी स्टेशन तो गगन भेदी उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में अनंत श्रीवास्तव , नीरज मिश्र , पिंटू डाक्टर , सचिन श्रीवास्तव , शैंकी श्रीवास्तव , दीपू मिश्रा ,बच्चा राव , सन्तोष मौर्य, तीर्थराज, शकुन्तला मौर्य, डा0 प्रीति सिंह, डा0 पवन सिंह, महेन्द्र आदि रहे।

