पत्रकार की आबादी की भूमि को जालसाजी कर कराया बैनामा

जौनपुर। जिले के केराकत कस्बे में आबादी की भूमि को जालसाजी करते हुए एक महिला द्वारा फर्जी ढंग से बैनामा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले मंे भूमाफियाओं की संलिप्तता बताई जा रही है। जानकारी होने पर भूस्वामी कस्बा निवासी पत्रकार कौशलेंन्द्र गिरि ने केराकत कोतवाली पुलिस सहित प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सम्पूर्ण प्रकरण से अवगत कराते हुए उक्त महिला और इस जालसाजी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। बताते चले कि केराकत कस्बा निवासी पत्रकार कौशलेन्द्र गिरि के पिता श्याम सुन्द्रर गिरि ने अपने जीवनकाल में ही अपनी समस्त चल-अचल सम्पत्ति का रजिस्टर्ड वसीयत 8 मार्च 2016 को उनके नाम लिख दिया था। जिनकी मृत्यु 11 मई 2016 को हो गई। उनका हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम दाह संस्कार आदि किया गया। मोहल्ला नालापार में उनके पिता द्वारा बनवाए गए मकान जिसके वह कानून वारिस है, लेकिन 12 जुलाई 2016 को एक महिला सरस्वती देवी द्वारा गलत एंव अति गोपनीय ढंग से उक्त मकान को अपना दर्शाते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय केराकत में दस्तावेज संख्या 2914 में बैनामा कर दिया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रार्थी को हुई उनके पैरों तले मानों जमीन ही खिसक गई। मामले की जानकारी होने पर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर, उपमहानिरीक्षक स्टाम्प एंव पंजीएन, सब रजिस्ट्रार केराकत, केराकत कोतवाली पुलिस सहित अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त सरस्वती देवी  और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्व विधिसंगत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। गौरतलब हो कि भुक्तभोगी पत्रकार कौशलेन्द्र गिरि ने पूर्व में ही ऐसी आशंका प्रकट करते हुए अपने पिता द्वारा मृत्यु पूर्व किए गए रजिस्टर्ड वसियत की कापी सहित अन्य दस्तावेज के साथ इस आशय की सूचना सब रजिस्ट्रार केराकत को दे दी थी, बावजूद इसके इसे नजर अंदाज करते हुए दलालों और भूमाफियाओं के इशारे पर फर्जी बैनामा कर दिया गया। भुक्तभोगी पत्रकार ने आशंका प्रकट की है कि कस्बे के कुछ भूमाफियाओं और सफेदपोश लोगों की नजरे उनकी बेशकिमती भूमि पर लगी हुई है जो किसी भी हद तक जा सकते है। ऐसे में उन्होंने अपने जानमाल के खतरे से भी इंकार नहीं किया है।


                             


Related

news 4174741260357573808

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item