अब सामाजिक सम्मेलन व बूथ सम्मेलन करेगी भाजपा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_480.html
जौनपुरI भारतीय जनता पार्टी जौनपुर से जनपद के सभी थानों का घेराव दिनांक
10 से 15 जुलाई 2016 के बीच प्रदेश भाजपा के आह्वान पे किया, जिसमे जनपद के
27 थानों में 17,200 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया I सभी
थानों पर SDM/थानाध्यक्षों के माध्यम से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने के
लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौपा गया, जिसमे प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त
करने एवं प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गयी I
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में सामाजिक सम्मेलन व बूथ सम्मेलन प्रत्येक विधानसभाओं में आयोजित किया जायेगा एवं प्रदेश की सत्ता के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण परिवर्तन यात्रा निकालेंगे जो जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं से होकर गुज़रेगी I उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी I