मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आन्दोलन : आशादीन तिवारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ वाराणसी मण्डल की बैठक आज टीडी इण्टर कालेज में संघ पूर्व कोषाध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रदेश से आये हुए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि हम लोग संर्घष के लिए तैयार है। और विश्वास दिलाता हू कि 9 अगस्त से होने वाले धरना प्रर्दशन में जौनपुर अग्रणी रहेगा।
इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह कहा कि शिक्षणेत्तर संघ की समस्या हम सभी की है इसके लिए हमारा संघ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी ने कहा कि हमारी मांगो की उपेक्षा जिन सरकारो की गयी है। वह पुनः सत्ता में वापस नही लौटी है। इस लिए हम सरकार को आगाह करते हुए 9 अगस्त को होने वाले विधानसभा पर प्रर्दशन से यह साबित कर देगें कि सरकार को मेरी मांगो को मानने पर मजबूर कर देंगे। जब तक हमारी मांगी पूरी नही होगी तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के राकेश सिंह प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नरसिंह बहादुर सिंह सुधाकर सिंह पंकज सिंह लालबहादुर विश्वकर्मा ने सम्बोद्यित किया।


Related

news 1083844171700411455

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item