कांग्रेस के रोड शो के दौरान ट्रक पर बना मंच टूटा, शीला घायल



 लखनऊ। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित का सूबे की राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। वहीं रोड शो के दौरान ट्रक पर बने मंच के टूट जाने से शीला दीक्षित घायल हो गयी हैं। यह हादसा रोड शो के दौरान चारबाग के पास मंच गिरने से हुआ है। हालांकि शीला दीक्षित को हल्की चोटें लगी है, फौरन मौके पर उनका उपचार किया गया, अब शीला दीक्षित बिल्कुल ठीक हैं और रोड शो के काफिले में चल रही हैं। वहीं एयरपोर्ट से लेकर पार्टी दफ्तर तक बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। कांग्रेस के ग्रैंड शो के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, यूपी कांग्रेस इंचार्ज गुलाम नबी आजाद आज राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्‍वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय तक सड़कों के कि‍नारे होर्डि‍ंग्‍स और बैनर से पाट दिए गए हैं।

Related

news 8211091716981232867

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item