चोरी के घटना की लीपा पोती करने मे जुटी पुलिस

जलालपुर।  क्षेत्र के थौर गांव में बुधवार की रात्रि में संचम बिन्द के यहाँ हुई चोरी का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पायी है ।पीड़ित का कहना है कि नामजद लिखित तहरीर देने के बाद भी पुलिस नामजदी के घर पर छापामारी के लिए नहीं गयी । और न तो माल बरामद करने का कोई प्रयास ही किया ।जबकि नामजद में से हरिलाल बिन्द व श्री गणेश  को दो दिनों से थाने पर बैठा कर पुलिस खानापूर्ती कर रही है । वही लिखित तहरीर देने के बाद भी एक ब्यक्ति को छोड़ दिया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि खोजी कुत्ता बादल तहरीर में दिये गये नामजद हरिलाल बिन्द के मशीन पर जाकर हरिलाल को ही चिन्हित किया था ।उसी आधार पर पुलिस ने हरिलाल और उसके पुत्र श्री गणेश को तत्काल हिरासत में ले लिया था ।किन्तु चोरी का माल बरामद करने के लिए  कही छापेमारी नहीं किए । पिड़ीत को शक है कि पुलिस चोरी के मामले में लीपापोती का प्रयास कर रही है ।

Related

news 3755135117781627360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item