चौथे दिन भी होमगागार्डो की हड़ताल
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_19.html
जौनपुर। जिले के सभी होमगार्ड अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालय पर धरना देकर एकजुटता का परिचय किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि एशोसिएशन द्वारा आठ वर्ष से शत प्रतिशत ड्युटी बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन होमगार्ड मुख्याय द्वारा आज तक ड्युटी बढ़ाने के बारे में सिर्फ आस्वासन दिया गया। उन्हाने कहा कि सरकार समस्याओं का निदान करना चाहती है लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं चाहते। एनआईसी सिस्टम में धांधली करके जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जवान भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। बताया कि 6स्त को भण्डारी स्टेशन से जवानों की रैली निकाली जायेगी जो प्रमुख मार्गो से होकर जिला मुख्यालय आ कर धरना देगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, महामंत्री अनिल राय, विनय मौर्य, महेद्र यादव अरविन्द मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गौतम ने किया।