कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालयों में लटका ताला, आम जन परेशान

जौनपुर।  हड़ताल के दूसरे दिन जनपद में राजस्व, चकबन्दी, कोषागार, डीआरडीए, विकास भवन के सभी विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्यापार कर, आपूर्ति, कृषि, खाद्य रसद, होमगार्ड, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मचारी, उद्यान विभाग, पीडब्लूडी, सिचाई, उद्योग, सूचना विभाग, गन्ना, समाज कल्याण, मत्स्य विभाग, मातृ एवं शिशु कल्याण, माध्यमिक शिक्षक संघ आदि विभागों के भारी संख्या में कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्टेªट परिसर में ई0 जीएन दूबे अध्यक्ष संघर्ष समिति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में आम सभा किया।
        सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, वेतन विसंगति दूर किये जाने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा दिये जाने, आंगनबाडी, आशा व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तक बीस हजार रूपये मासिक मानदेय दिये जाने, लिपिक संवर्ग का ढांचा पुनर्गठन करने आदि मॉगों पर शासन से हुए समझौते के अनुरूप तत्काल शासनादेश निर्गत करने की मॉग किया। परिषद के उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय की आवश्यक सेवाएं प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तीन घण्टे तक हड़ताल पर रही। इसके साथ ही सरकार को यह चेतवनी दिया है कि कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित न किये जाने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर आवश्यक सेवा को ठप कर दिया जायेगा।
        नगर पालिका कर्मचारी संघ के का0हनिफ एवं कलेक्टेªट मिनिस्ट्रीयल के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कर्मचारियों के संघर्ष को नैतिक समर्थन देते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मॉग सरकार से करते हुए चेतवनी दिया कि शीघ्र शासनादेश जारी न किया गया तो हड़ताल में हम भी सम्मलित हो जायेंगे।
               सभा को मुख्यरूप से सरिता सिंह, सुनीता सिंह, आरपी पाण्डेय, बदरेआलम, के के त्रिपाठी, कंचन सिंह, मुन्नीलाल, सुमित सिंह, निगार फात्मा, अवनीश यादव, अतुल शुक्ला, बीबी सिंह, अशोक कुमार, एलएन चौरसिया, कृष्णा सिंह, मनोरमा सिंह, नीलम श्रीवास्तव, गीता यादव, दयाराम गुप्ता, नरसिंह बहादुर अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, डा0 प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह, अतुल कुमार सोलंकी, ई0 केडी यादव, ई0 बेचन मिश्र, ई0 एसके यादव, चन्द्रशेखर सिंह, रामनरायन मौर्य, मनोज राय, विनोद कुमार, रामलखन पाल, शिवशंकर यादव, रमेश चन्द्र, संजय चौधरी, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, कृपा शंकर उपाध्याय, अंजनी मौर्य, अखिलेश सिंह, सभाजीत यादव, शरद पटेल, जय प्रताप गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, मिलन राय आदि ने सम्बोधित किया। कोषागार, परिवहन, व्यापारकर, राजस्व संग्रह अमीन कार्यालय में ताला बन्दकर राजस्व संग्रह का कार्य बन्द कर दिये है जिससे सरकार को करोड़ों रूपये का नुकसान हो रहा है ।
        आम सभा का संचालन करते हुए श्री सीबी सिंह जिला मंत्री ने अपने सम्बोधन में सभी घटक संघों के पदाधिकारियों से समय से आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में कलेक्टेªट पहुचने की अपील करते हुए सरकार से कर्मचारियों की मॉगों को शीघ्र निस्तारित करने की मॉग किया। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आश्वस्त किया कि आपके साथ जनपद के सभी कर्मचारी है, आपकी एक सूचना पर पूरे जनपद के शिक्षक, कर्मचारी आपके साथ संघर्ष करेगे। आपके किसी उत्पीड़न को बर्दास्त नही किया जायेगा।

Related

news 5779525711798429094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item