ललई यादव ने किया बिजली उपकेन्द्र का शिलान्यास

खेतासराय (जौनपुर)। उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव "ललई" ने आज शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सबरहद गांव में 33/11 केवीए बिजली उपकेन्द्र का शिलान्यास किया।इस विद्युत उपकेन्द्र के बनने से खेतासराय कस्बा से शाहगंज के बीच लो वोल्टेज का दंश झेल रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं खत्म हो जायेगी। उर्जा मंत्री के इस प्रयास का क्षेत्रीय जनता ने सराहना की है। उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रदेश सरकार ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर  विकास कार्य किया है, वह जनता के सामने प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है।उन्होंने ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी।मुख्य अभियंता (वाराणसी जोन) आरके शर्मा ने कहा कि दिसम्बर माह तक उपकेन्द्र चालू करा दिया जायेगा।कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, शाहगंज सोंधी के ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव "गल्लू" अहरौला आजमगढ़ के ब्लाक प्रमुख शकील अहमद आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता सर सैयद हास्पिटल के संचालक डा.मो.अरशद तथा संचालन सपा के युवा नेता सैयद उरूज ने किया।

Related

news 1817347745829336904

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item