जमीनी विवाद में महिला को जिन्दा फूंका !

जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के मैनीपुर गांव में जमीनी विवाद में एक महिला को जिन्दा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है उधर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।  जिला अस्पताल में इलाज के दरम्यान मौत हो गई।
जौनपुर जिले का मैनीपुर गांव व आसपास के इलाके उस समय हड़कंप मच गया जब महिला आग का शोला बनकर बचाने की गुहार लगा रही थी। उसके परिवार वाले किसी तरह से आग को बुझाकर जिला अस्पताल ले आये। इसी बीच वह इलाज के दरम्यान दम तोड़ दिया। सरायखाजा थाना क्षेत्र के मैनीपुर गांव के निवासी रविन्द्र कुमार और पखंडू के बीच काफी दिनो से जमीनी विवाद चल आ रहा हैै। महिला के परिजनों का आरोप है कि आज जगदीश सोनकर विधायक के आदमी मेरे ज़मीन पर कब्जा कर रहे थे मेरी माँ रोकने गई तो वे लोग मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया।
उधर पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है। एसपी ने कहा कि परिवार वाले जो तहरीर देंगे उसी आधार मुकदमा दर्ज कर जाँच की जाएगी



Related

news 3049526286198632440

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item