कस्बे की सड़क दे रही है मौत को दावत
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_454.html
जलालपुर( जौनपुर ) जलालपुर कस्बे मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
के समीप भारी वर्षा के चलते कटी सड़क इन दिनों मौत को दावत दे रही है।अभी
लगभग एक माह पूर्व इस सड़क के मरम्मत का कार्य पूर्ण हुआ है।परन्तु जल
निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क आधे से ज्यादा अन्दर से पोल हो
गयी है।जिससे आने जाने मे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बे
की इस सड़क से स्कूली बच्चों से भरी लगभग दसो बसों का प्रतिदिन आना जाना लगा
रहता है।कभी भी इन बिद्यालय जाने वाले बच्चों तथा अन्य के साथ बड़ी घटना से
इनकार नही किया जा सकता है।वही शासन प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण अभी
तक इन जान लेवा गड्ढ़ो के भरने का कोई कार्य न किये जाने से क्षेत्रीय
नागरिकों मे रोश ब्याप्त है।

