झुलसने से विवाहिता की हालत नाजुक

 
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव की एक विवाहिता ने घरेलू कलह से ऊबकर जलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । गंभीर रूप से झुलसी युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। बताते हैं कि उक्त गांव की 23 वर्षीया प्रियंका पत्नी अनिल सोनी का विवाह एक साल पहले हुआ और घरेलू कलह शुरू हो गया। इसके बाद अपने मायके जफराबाद चली गयी। काफी समझाने के बाद प्रियंका के पिता गुरूवार को शाम को उसे पेसारा ससुराल में छोड़कर चले गये। इसके बाद रात में प्रियंका ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा लिया और गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजन उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसी विवाहिता जीवन मौत के बीच में झूल रही हैै।

Related

news 3645518366035339607

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item