सत्यप्रकाश पाण्डेय को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_357.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) कहते है कि कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता
यारों तबयित से एक पत्थर तो उछालो, उक्त कहावत को चरितार्थ किया है
धर्मापुर ब्लाक के कादीपुर में तैनात शिक्षक सत्यप्रकाश पाण्डेय नें जिनका
चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है तथा उन्हे राष्ट्रपति के
हाथों 5 सितम्बर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जायेगा। खास
बात तो यह है कि पूरे जनपद से एकमात्र श्री पाण्डेय का चयन उक्त पुरस्कार
के लिये किया गया है। श्री पाण्डेय इस समय धर्मापुर बीआरसी पर सहसमन्वयक
हिन्दी पद पर भी तैनात है।
जौनपुर
जनपद के जफराबाद थानान्तग्रत गोसांईपुर निवासी स्व साहेबलाल पाण्डेय की
इकलौती संतान सत्यप्रकाष पाण्डेय जब 6 माह के थे तभी इनकी माता का देहान्त
हो गया था तथा इनका पालन पोषण इनके पिता नें अकेले ही किया तथा आजीवन दूसरा
विवाह नही किया। अपनें माता पिता की इकलौती संतान श्री पाण्डेय बचपन से
कुशाग्र बुद्धि के स्वामी थे तथा बेहद शांत स्वभाव के थे। इनकी प्रारम्भिक
शिक्षा दीक्षा प्राथमिक विद्यालय इमलों से हुई तथा हाईस्कूल से स्नातक तक
की शिक्षा राजकालेज जौनपुर से हुई।सत्यप्रकाश शुरू से ही एक शिक्षक बनना
चाहते थे तथा सन् 1978 से ये स्ववित्तपोषित विद्यालयों में शिक्षण कार्य
करने लगे थे। सन् 1986 में इनका चयन परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पद पर
हुआ। तब से इन्होनें शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधार करने का कार्य किया।
खासकर हिन्दी विषय पर शिक्षा के क्षेत्र में इन्होनें कई उल्लेखनीय कार्य
किया। जिसकी वजह से इनको राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये नामित किया गया था।
रविवार
को जैसे ही सत्यप्रकाश पाण्डेय को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये चयनित किये
जानें की सूचना आयी इनके घर बधाई देनें वालों का तांता लग गया। बधाई देनें
वालों में धर्मापुर बीईओ ममता सरकार, एबीआरसी अजय कुमार मौर्य, कमलेश
कुमार यादव, लालबहादुर यादव, महेन्द्र कुमार यादव, लालबहादुर वर्मा, अचल
हरीमूर्ति यादव, अर्चना रानी, ममता श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव आदि
प्रमुख तौर पर शामिल रहे।

