धर्म रक्षा मंच ने हनुमान मन्दिर में की महाआरती, उमड़ा जनसैलाब

 जौनपुर। धर्म रक्षा मंच के बैनर तले श्री रामदास हनुमान मन्दिर पर हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ। मंदिर के प्रधान न्यासी व धर्म रक्षा मंच के संरक्षक मोहन लाल मौर्य की देख-रेख में आयोजित यह अनुष्ठान मन्दिर के प्रधान पुजारी बृजेश मौर्य के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे पर स्थित हनुमान मन्दिर पर महाआरती हुई। यह कार्यक्रम रजनीकांत द्विवेदी सहित अन्य आचार्यों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अन्तिम चरण में महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गौतम सेठ व जगदीश मौर्य अतिथि के रूप मंे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में हनुमान मन्दिर समिति के अध्यक्ष बब्बू जी, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, वरूण गांधी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पियूष चतुर्वेदी, गौरव उपाध्याय, शिवम् सेठ आदि सहयोग सराहनीय रहा।

Related

news 6770768789746243925

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item