राज्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल की ओर बढ़ेः हरिकिशोर तिवारी

 जौनपुर।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ई0 हरिकिशोर तिवारी कर्मचारी जनजागरण के अन्तर्गत दिनांक 5 अगस्त  को सिचाई विभाग के प्रांगण में सायं सात बजे कर्मचारियों की विशाल आम सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता की घोर निन्दा किये। कर्मचारी मॉगों पर लिखित समझौते के बाद भी शासनादेश निर्गत न करने के कारण उत्पन्न आसन्तोष एवं हड़ताल  के लिए सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रान्तीय अध्यक्ष ने सभा में मुख्य सचिव स्तर पर दिये गये समझौते की कार्यवृत्त दिखाते हुए बताया कि नयी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्ता की समानता प्रदान करने, 8,16,20 वर्ष की कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नत पद का ग्रेड वेतन देने, मा0 उच्च न्यायालय से तयशुदा सफाई कर्मी, संग्रहअमीन, लिपिक सम्वर्ग एवं कैशलेश चिकित्सा सुविधा पर यथा आवश्यक आदेश तत्काल जारी करने की मॉग करते हुए कर्मचारियों से तीन दिवसीय हड़ताल को जिले में सफल बनाने का संकल्प लिया।
            सभा को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय पदाधिकारी मनोज राय प्रान्तीय अध्यक्ष गन्ना पर्यवेक्षक संघ उ0प्र0 ने सत्ताईस सम्बगों की वेतन विसंगतियों पर शासन स्तर से सहमति व्यक्ति करने के बाद भी आदेश जारी न करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही परिषद द्वारा घोषित दिनांक 10 अगस्त से 12 अगस्त तक की तीन दिवसीय हडताल को सफल बनाने की अपील किया।
            राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर ने सभा की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं अध्यक्ष गन्ना पर्यवेक्षक संघ उत्तर प्रदेश का जनपद में समस्त कर्मचारियों की ओर से स्वागत करते हुए हडताल को शतप्रतिशत सफल बनाने का कर्मचारियों से सहमति लिया तथा सरकार की कर्मचारियों की मॉगों पर समझौते के बाद भी शासनादेश जारी न किये जाने पर संघर्ष की स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
            सभा को मुख्य रूप से परिषद के संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई0 जीएन दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, ई0 के0डी0यादव, कृपाशंकर, पारसनाथ यादव, सरिता सिंह, श्यामनारायण मौर्य, संजय पाठक, प्रेमधर उपध्याय, कल्लूराम, संजय चौधरी आदि ने सम्बोधित किया सभा में डीआरडीए कर्मचारी संघ, विकास भवन के पदाधिकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मंत्री सुरेश अस्थाना ने सार्थियों के साथ डीआरडीए कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने में परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष की भूमिका पर विशेष रूप से जिले मे माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
        सभा को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री सी बी सिंह ने प्रदेश से घोषित तीन दिवसीय हडताल को सफल बनाने की अपील करते हुए हडताल अवधि 10 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रतिदिन कलेक्टेेªट में होने वाली सभा में भारी संख्या में पूर्वान्ह 10 बजे तक देने की अपील किया तथा प्रान्तीय नेतृत्व को जनपद में हडताल सफल बनाने का अश्वासन कर्मचारियों द्वारा दिया गया। सभा में विद्युत, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, सिचाई, लोनिवि, व्यापारकर, होमगार्ड, आंगनबाडी, विकास भवन, चकबन्दी, वन, खाद्य एवं आपूर्ति, कोषागार आदि विभागों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे । मुुख्य रूप से अशोक कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार राय, बदरेआलम, ई0 बीके पाडेण्य, ई0 एसके यादव, ई0 बेचन मिश्र, ई0 देव शरण यादव, शिवकुमार, राजबली यादव, सुमन्त कुमार, रामअवध लाल, राजेश कुमार, के के त्रिपाठी, मुन्नी लाल, प्रवीण कुमार, छत्रधारी सिंह, बी के मिश्र, शम्भूयादव, महेन्द्र यादव आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा का संचालन सी बी सिंह जिला मंत्री ने किया। उक्त जानकारी जिला मंत्री ने दिया।
                                                 ------ 

Related

featured 3537768916880377596

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item