होमगागार्डो ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_863.html
जौनपुर। जिले के सभी होमगार्ड अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर पाचवें दिन शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना दिया । इस दौरान जवानों सर्वविघ्न नाशक व बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि सरकार समस्याओं का निदान करना चाहती है लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं चाहते। एनआईसी सिस्टम में धांधली करके जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जवान भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा नहीं हो पा रही है। कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। बताया कि 6 अगस्त को भण्डारी स्टेशन से जवानों की रैली निकाली जायेगी जो प्रमुख मार्गो से होकर जिला मुख्यालय आ कर धरना देगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, महामंत्री अनिल राय, विनय मौर्य, महेद्र यादव अरविन्द मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गौतम ने किया।