100 नम्बर हो रहा है नकारा साबित ,पुलिस भी बनी पंगू
https://www.shirazehind.com/2016/09/100.html
जौनपुर। पुलिस का 100 नम्बर पुरी तरह से नकारा साबित हो रहा है। साथ में पुलिस भी पंगू हो चुकी है। इसके उदाहरण तो कई है लेकिन आज शाम करीब सात बजे मैहर देवी मंदिर के पास एक युवक को तीन लोग बुरी तरह से पिटाई करके उसका सर फोड़ डाले। यह वाक्या जिस समय हो रहा था उसी समय वहां से सपा नेता विकास यादव गुजर रहे थे। उन्होने इसकी जानकारी सीधे पुलिस कन्ट्रोल रूम के 100 नम्बर डायल किया। करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची तो विकास ने सीधे एसपी को सूचना दिया। कप्तान को सूचना देने के बाद भी करीब 20 मीनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तबतक बदमाश भाग निकले थे। पुलिस को देर से आने का कारण पुछा गया तो एक कास्टेबल ने कहा कि क्या हम बजरंगबली हूं जो तुरन्त पहुंच जाऊंगा।
पुलिस की यह सुस्ती शहर के बीच की है। घटना स्थल से मात्र पांच सौ मीटर पर दूरी पर पालिटेक्निक चौराहा है इतनी ही दूरी जेसिज चौराहे की है। इन दोनो स्थानो पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी पुलिस का यह रवैया है।