महिला टीचरो के साथ बदसलूकी करने वाले एबीएसए के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही :अरविन्द शुक्ला
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_80.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर एबीएसए और उनके बाबू द्वारा शराब के नशे में धुत होकर दो महिला टीचर के साथ बदसलूकी करने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय में तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए अरोपियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गयी।
शिक्षको का अरोप है कि मुंगराबादशाहपुर में तैनात दो शिक्षिकाएं जिनका तबादला गैर जनपद हो गया है। वे दोनो 31 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे बीआरसी कार्यालय पर एबीएसए का हस्ताक्षर कराने के लिए गयी थी। वहां खण्ड शिक्षाधिकारी और उनके साथ कुछ चाटुकार शिक्षक और एक बाबू पूरी तरह से शराब के नशे में धुत होकर दोनो महिला शिक्षक को अपमानित किया और अपशब्दो का प्रयोग किया।
शिक्षको ने इस मामले मे लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही मांग किया है।
दूसरी मांग रहा कि बाहर से तबादला होकर आये शिक्षको की तैनाती शीघ्र किया जाय जिससे पठन पाठन सुचारू रूप से हो सके।
इस मौके पर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, रविचंद्र यादव ,रामदुलार यादव ,लक्ष्मीकांत सिंह ,संजीव सिंह, शिवेन्द्र सिंह रानू, कमलेश सिंह, प्रमोद दुबे, शैलेन्द्र पाल, मनोज यादव, बुधिराम गौतम, सुनील यादव ,प्रशांत मिश्रा, धमेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।