सहयोग दिवस के रूप में मनाया गया व्यापार मण्डल का स्थापना दिवस

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के स्थापना दिवस को जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों ने सहयोग दिवस के रूप में मनाकर एक मिसाल कायम किया। इस दौरान व्यापार मण्डल ने दो अत्यन्त गरीब व असहाय ऐसे व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जो गम्भीर रोग से पीड़ित हैं और धनाभाव के चलते अपना उपचार नहीं करा पा रहे हैं। व्यापार मण्डल द्वारा सहयोग प्रदान किये जाने वालों में एक मो. अशरफ पुत्र स्व. इब्राहिम निवासी केरार कोट हैं जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इन्हें 10 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। दूसरा मूलचन्द्र गुप्ता पुत्र झूरी निवासी कादीपुर विकास खण्ड धर्मापुर हैं जो टीबी व दमा बीमारी से पीड़ित हैं। इन्हें 5 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। ये दोनों मरीज अत्यन्त गरीब एवं असहाय हैं जो धनाभाव के चलते अपना उपचार कराने में असमर्थ हैं। इन दोनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जब संगठन की स्थापना की होगी तो इस बात का संकल्प अवश्य लिया होगा कि हम असहाय, लाचार व्यापारियों के लिये हमेशा खड़े रहेंगे। इतना ही नहीं, जब भी आवश्यकता होगी, उनके दुख की घड़ी में साथी बनकर डटे रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ उस कड़ी से निकलते हुये व्यापार मण्डल ने आज स्थापना दिवस पर दो अत्यन्त गरीब व असहाय को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये उन्हें इस गरीबी के जद्दोजहद से संघर्ष करने में मजबूती प्रदान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, नगर प्रभारी संजय केडिया, युवा नगर अध्यक्ष आलोक सेठ, कृष्ण कुमार यादव, शिव कुमार साहू, मो. दानिश, नितिन सेठ, शकील अंसारी, इरफान मंसूरी सहित तमाम पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

Related

news 4340198606512263957

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item