शोध से फूलों की आकृति में परिवर्तन
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_9.html
जौनपुर। सुइथाकला निवासी उपेंद्र गौतम पुत्र रामसहाय ने फूल के पौधे पर प्रयोग कर एक ही पौधे में भिन्न -भिन्न आकृति के पुष्प विकसित करने में सफलता अर्जित की है। बागवानी तथा फूलों के प्रति प्रेम ने उसके अंदर कुछ नया कर दिखाने के ललक पैदा की और प्रयोग के तौर पर मटर के पौधे पर देशी विधियों से शोध करना प्रारंभ किया जो कि आंशिक रूप से सफल रहा। क्रमशः गुड़हल के पौधे में सूचिका विधि का प्रयोग करके एक ही पौधे में कई आकार वाले पुष्प पुष्पित करने में कामयाबी हासिल की। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र उपेन्द्र का कहना है कि वैज्ञानिक युग में भी घरेलू संसाधनों का तकनीकी विधि से प्रयोग करके कृषि और बागवानी के क्षेत्र में क्रांतिकारी उपलब्धि हासिल की जा सकती है, जो कृषि तथा फूलों के क्षेत्र में अधिक लाभ देने वाली होगी।

