मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

जौनपुर । महिला आंगनवाड़ी संघ की जिला इकाई ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन शनिवार का भी हड़ताल जारी रखा और जिला मुख्यालय पर धरने में अपनी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करायी। सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री चन्द्रकला ने बताया कि आगनवाड़ी के विरूद्ध केन्द्र व राज्य सरकार के गलत नीतियों के विरोध में तब तक लड़ाई लडेगें जब तक मांगे मान नहीं ली जाती। दो अक्टूबर 1975 से आंगनवाड़ी काम कर रही है। केन्द्र सरकार तीन हजार रूपये और प्रदेश सरकार 200 रूपये मानदेय के रूप में दे रही है। 3200 रूपये में मंत्री व विधायक का एक दिन का नाश्ता होता है। कमर तोड़ मंहगाई में  पूरे महीने का खर्च कैसे चलायेगें। इन सरकारों का हमारा दर्द समझ नहीं आया। प्रदेश सरकार का मिशन 2017 पूरा नहीं होने नहीं देगें। इसके लिए कमर कस लिया गया है। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि सरकार को किसी भी दशा में मांगों को मानना होगा। राज्य सरकार हमका राज्य कर्मचारियों का दर्जा एंव न्युनतम मानदेय 18000 रूपये प्रतिमाह करें मनोरमा सिंह, रीता यादव, कुसुम सिंह, कृष्णा सिंह, वन्दना सिंह, मीरा, विद्या देवी, रेखा राय, आदि राय, रीता श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त किया।

Related

news 4396006109926461211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item