विधायक प्रतिनिधि के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस

खेतासराय (जौनपुर)।न्यायालय के आदेश पर शनिवार को सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के घर पर पुलिस ने  की नोटिस चस्पा किया।इससे पहले पुलिस ने गांव में मुनादी करायी। विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान भाजपा नेता रंजना सिंह के प्रति फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपित हैं।
लखनऊ में हुए लाठी चार्ज की घटना से सम्बंधित डॉ.रंजना सिंह की फोटो पर कांग्रेस विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने अश्लील टिप्पणी लिखकर सोशल मीडिया में शेयर किया था।भाजपा महिला प्रकोष्ठ की शिकायत पर कोतवाली में खुर्शीद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।उनके खिलाफ कोर्ट ने विवेचक के प्रार्थना पत्र पर धारा 82 के तहत शुक्रवार कुर्की की नोटिस जारी किया था।न्यायालय के आदेश पर जौनपुर कोतवाली पुलिस शनिवार को खुर्शीद अनवर के घर खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव पहुंची।और गांव में मुनादी करने के बाद आरोपित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

Related

news 899818035767991304

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item