विधवा का घर गिरा, दो बकरियां मरी
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_525.html
जौनपुर। सदर तहसील के करंजाकला ब्लाक के कोहड़ा गांव में विधवा का कच्चा मकान गिर जाने से दो बकरियां मर गयी जबकि एक गाय और बकरी बुरी तरह से घायल है। इस हादसे में सभी घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है। बताते हैं कि उक्त गांव की शान्ति देवी पत्नी स्व0 श्याम बिहारी पाल का कच्चा मकान शनिवार को हुई बारिश के बाद रात में धराशाई हो गया। जिससे उसमें जीविकोपार्जन के लिए पाली गयी 15 हजार की दो बकरियां मलवे में दबकर मर गयी जबकि एक बछिया और बकरी को ग्रामीणों ने घायलावस्था में निकाल लिया। घर गिरने पर आस पास के लोग एक एकत्रित हो गये और किसी तरह दोनों घायल मवेशियों को बचाया लेकिन उनही हालत नाजुक बनी हुई है और घर गृहस्थी का सामान भी बर्बाद होने जाने से विधवा आर्थिक समस्या से जूझने पर विवश हो गयी है।