बच्चों के विवाद में महिला सहित दो की पिटाई

   जौनपुर। बच्चों के विवाद में एक युवक ने परिजनों पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे महिला सहित दो लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मंे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बच्चों में विवाद हो गया जिसको एक पक्ष के एक युवक ने गम्भीरता से ले लिया। वह दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर वहां मौजूद एक महिला सहित दो लोगों पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में सभी घायल हो गये जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। उधर घायलों को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी जिस पर हमेशा की तरह पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी।

Related

news 5142819119502248864

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item