ठाकुर अनुकूलचंद्र की 129वा जन्म महोत्सव सम्पन्न

मछलीशहर। स्थानीय नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की 129 जन्म महोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया।इस दौरान नगर में उनके अनुयायियों द्वारा सोभा यात्रा के साथ साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता व्यवस्था किया गया गया था ताकि कही पर कोई भी समस्या न पैदा हो सके।
              गौरतलब हो कि नगर के उक्त विद्यालय प्रांगण में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की 129 जन्म महोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया इस दौरान सुबह 5बजे बेद मांगलिकि के साथ जन्म महोत्सव का आगाज होने के बाद सुबह साढ़े 5 बजे उषा कीर्तन इसके पश्यात समवत विनती प्रार्थना एंव धर्म ग्रन्थ पाठ के बाद अनुयायियों द्वारा विशाल सोभा यात्रा निकाली गयी जिसमे आगे आगे घोड़ा चल रहा था इसके बाद सैकड़ो की संख्या में उनके अनुयायियों द्वारा कीर्तन भजन करते हुए चल रहे थे।इस दौरान पुरुष अनुयायी जहा कीर्तन कर रहे थे वही महिलाये एंव किशोरिया सोभा यात्रा में नाचते गाते चल रहे थे।सोभा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होने के बाद तहसील मंगलबाज़ार सराय सादिगंज मुगराबादशाहपुर पड़ाव सुजानगंज पड़ाव बरईपार पड़ाव फुलखा रोड़बेज चुंगी चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में पहुच कर समापन हो गया।
            सोभा यात्रा के बाफ संगीताजलि धर्म सभा भजन कीर्तन समवेत विनती प्रार्थना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान धर्म ग्रंथ पाठ सुनाने के लिए देवघर से आये प्रीतम सिंह प्रकास चंद्र भुआल डा मिथलेश केपी सिंह डा पंखुड़ी श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान डा फूलचंद्र गुप्ता प्रेमचंद्र रामजी गुप्ता रामचंद्र गुप्ता डा ज्ञानेश गुप्ता राजकुमार सुरेन्द्र जय प्रकाश विनोद नंदू मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Related

news 4743632198757150680

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item