अनुज विक्रम सिंह छोटू बने गैस वितरक संघ के अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_150.html
जौनपुर। आज जेसीज चौराहा स्थित एक होटल में जिले भर के एलपीजी गैस वितरको की एक बैठक हुई। बैठक में डिस्तीव्यूटरो की हो रहा उत्पीडन और गैस वितरण हो रही समस्याओ पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में इण्डेन , भारत और एचपी के समस्त डीलरों ने एक रजिस्टर्ड संगठन बनाने का निर्णय लिया। इस संगठन के नाम वितरक संघ रखा गया। सर्वसम्मत से अनुज विक्रम सिंह छोटू को अध्यक्ष , नीरज सिंह को उपाध्यक्ष , रतन सोनकर को महामंत्री बनाया गया और गौरव सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर अवनीश सिंह , अजय सिंह , अशोक कनौजिया , अशोक दुबे , उषा किरण , संजय सिंह मंगलेश मिश्रा , वीरेंद्र कुमार और विनोद तिवारी मौजूद रहे।
