केजरीवाल का फूंका पुतला
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_29.html
जौनपुर। भारतीय सेना की एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय राउत के विवादित बयान को लेकर भाजपाइयों आक्रोश व्यक्त किया है। भाजपाइयों उक्त द्वय नेताओं के बयान को राष्ट्र विरोधी बताते हुए बुधवार को खेतासराय के खुदौली में उनका पुतला दहन किया। इस दौरान महेन्द्र सिंह, डा. राम सूरत बिंद, अजय कुमार सिंह, कमला प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिंह , पंचम राम , दयाशंकर सिंह , राजेश कुमार सिंह आदि मुख्यरूप से रहे।

