प्रकाश का पंच दिवसीय महापर्व शुक्रवार से

 जौनपुर। अतिप्राचीन काल से दुनिया भर में मनाये जाने वाला प्रकाश पर्व दीपावली ऐसा त्योहार है जिसकी शुरूआत कल से  हो रही है। पंचदिवयीय यह पर्व शुक्रवार धन धनतेरस से हो रहा है और समापन भैया दूज से होगा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष त्रतयादशी से शुक्ल पक्ष द्वितीया तक यह पर्व मनाया जाता है। पंचदिवसीय पर्व में प्रथम दिन धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, ग¨वर्धन पूजा तथा भैया दूइज इस पर्व का अन्तिम दिन ह¨ता है। मंहगाई सातवें आसमान पर है और पर्योपयागी सामान गरीबों की पहुंच से बाहर है। गरीब और मध्यम वर्ग बजट का रोना रो रहा है। पोताई और सफाई में पर्व से पहले ही काफी खर्च हो चुका है पूजन सामग्री , मिष्ठान और पटाखे की खरीददारी बाकी है। सभी चीजों की कीमत हर साल बढ़ती जा रही है। मोमबत्ती और दिया भी इससे अछूता नहीं है। बाजारों में अनेक प्रकार के सामान बिक रहे है। सोने चांदी की लक्ष्मी की पूर्तियां, सिक्के, पैक ड्राई फूट, मिठाइयां और गिफ्ट से बाजार पटा है। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। दीपावली खुशियों का त्योहार है। सभी अभी अपने संसाधनों के बीच इसका आनन्द लेना चाहते है। गरीब वर्ग मिट्टी और चूने से रंगाई पोताई कर घरों को साफ कर रहे है। कुछ दीपक और लाई, चूड़ा मिठाई आदि लेकर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीद कर पूजन करेगें। जबकि संपन्न लोग हजारों रूपये खर्च करके अपने घरों को आकर्षक विद्युत उपकरणों से रौशन करेगें।

Related

news 1113448176736408048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item