मासूम की सर कूचकर हत्या , सनसनी
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_820.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में अज्ञात बदमाशो ने एक छः वर्षीय मासूम बच्चे की सर कूचकर निर्मम हत्या कर उसका शव झाड़ियो में फेक दिया। यह मासूम कल सुबह 10 बजे से घर से लापता था। आज उसका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही सीओ मछलीशहर , मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तरहठी गांव के निवासी धीरेद्र तिवारी का 6 वर्षीय पुत्र विभाकर तिवारी गुरुवार की सुबह 10 से घर अचानक गायब हो गया। परिवार वालो के साथ पुरे गांव लोग उसे रात 12 बजे तक खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया। आज सुबह से फिर उसकी खोज शुरू हुआ तो शाम तीन बजे उसके घर से सौ मीटर दूरी पर एक झाड़ी में उसकी सर कूचकर हत्या कर उसका लाश मिला। मासूम का शव मिलते ही कोहराम मच गया है।