मरीजों को बाटा गया फल
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_83.html
जौनपुर। लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार
को लायंस क्लब जौनपुर सूरज द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल
वितरण किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू बच्चा ने
मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की
कामना की। इस मौके पर सचिव नसीम अख्तर, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, राजेन्दर
खत्री, अरूण सिंह, दशरथ मौर्या, विकास साहू विक्की, आनन्द स्वरूप मुन्नू,
विजय कृष्ण साहू बच्चा, मनीष सेठी, संतोष साहू विशाल बैटरी, ईश्वर मोदनवाल,
अशोक अग्रहरी, नीरज साहू, विशाल यादव, जितेन्द्र कुमार जायसवाल गुड्डू आदि
ने फल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।

