राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आज तक 102024 वाद हुए चिन्हित
https://www.shirazehind.com/2016/11/102024.html
जौनपुर। 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्दलाल की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में सायं 4 बजे से बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर कमलेश दीक्षित, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एसीजेएम पंचम राहुल आनन्द, प्रभारी सीजेएम शैलेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी/नोडल अधिकारी राम सिंह एवं न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर बल दिया गया। इसके अलावा आज ही न्यायालय के समस्त अधिकारीगण की बैठक भी सम्पन्न हुई जिसमें समस्त अधिकारियों ने 12 नवम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर प्रतिवद्धता व्यक्त किया। 8 नवम्बर तक लोक अदालत में चिन्हित हुए वादों की कुल संख्या 102024 प्राप्त हुई। उक्त जानकारी प्र0 सचिव/एसीजेएम पंचम राहुल आनन्द ने दी है।

