मुआवजा के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_311.html
जौनपुर। किसानों की ज़मीनो को अधिग्रहित करके सड़क तो बना दिया गया लेकिन अभी तक पूरा मुआवजा न मिलने से भारी संख्या में किसान आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करके जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। किसानों ने चेतावनी भी दिया कि यदि जल्द से जल्द सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा नही दिया गया तो हम लोगो का आंदोलन उग्र हो सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा कर रहे ये लोग जिला मुख्यालय से करीब 50 किलो मीटर दूर मुंगराबादशाहपुर इलाके से आये हुए है। इन लोगो का आरोप है कि हमारी जमीन को अधिग्रहित करके सरकार ने सड़क बना दिया। जिस समय जमीन ली जा रही थी उस समय अधिकारियो ने हमारी जमीन का सर्किल रेट से चार गुना दाम देने का वादा किया था। काम शुरू होते है 50 प्रतिशत भुगतान हमें मिला लेकिन उसके बाद एक पैसा नही मिला।
एडीएम ने किसानों की समस्याओ को संज्ञान में लेते हुए बताया की पूरे मामले की जाँच कराकर सभी की उचित मुआवजा दिलाया जायेगा।
