एक हजार , पांच सौ रूपये का नोट बंद होने से पेट्रोल पम्पो और ग्राहकों के बीच किचकिच
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_680.html
जौनपुर। एक हजार , पांच सौ रूपये का नोट बंद होने से आज सुबह से ही दुकानदारो , पेट्रोल पम्पो और ग्राहकों के बीच किच किच शुरू हो गया है। वाहन मालिक पेट्रोल , डीजल भरवाने के लिए एक हजार पांच सौ रूपये का नोट लेकर पहुंच रहे है पम्प कर्मी पुरे पैसे का पेट्रोल दे रहे है। जिसके कारण ग्राहक और वाहन मालिको के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जा रहा है। ग्राहकों का रोना है कि हमें मात्र 100 या 200 रूपये का पेट्रोल चाहिए यहाँ तो पुरे पैसे का तेल दिया जा रहा है। उधर पम्प कर्मियों की अपनी समस्या है उनका रोना है कि जब ग्राहक द्वारा सौ रूपये नोट नही दिया जा रहा है तो हम कहा से वापस करू।
उधर कुछ बड़े दुकानदार अपने - अपने प्रतिष्ठानों के ताले तक नही खोले है।

