बेटे ने पिता का शव को लेने से किया इंकार , कई घंटे से सड़क के किनारे पड़ा है लाश
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_424.html
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र रामनगर गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस गांव के एक रिटायर्ड शिक्षक की कल रात संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। उसका शव एक प्राइवेट एबुलेंस से घर पहुंचा उसके बेटे लाश को लेने से इंकार कर दिया। एबुलेंस चालक ने डेड बॉडी को सड़क के किनारे रखकर वापस लौट गया। उसके बाद से शव वही पर पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर नही पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र रामबरन नामक बृद्ध अपनी सारी संपत्ति को अपनी शरहज श्यामा देवी के नाम कर दिया था। इसी मामले को लेकर उसका पुत्र और बहु शाहगंज तहसील में कई महीने तक धरना प्रदर्शन किया था। राम बरन की कल रात संदिग्ध परिस्थितयो मौत हो गई। रात में उसका शव लेकर एक एबुलेंस गांव पहुंचा। बेटे ने शव को लेने से इंकार कर दिया। एबुलेंस चालक ने शव को सड़क के किनारे रखकर चला गया। उसके बाद से शव वही पड़ा है।

