शहीद के बेटे को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ायेंगे सांसद आर के सिन्हा



इंडियन पब्लिक स्कूल का केम्पस देख फुले नही समाया ऋशांक  
मीडिया की सकारात्मक पहल रंग लाइ
 जौनपुर। कहावत है ईश्वर जिसके पास धन देता है दिल नही देता और जिसके पास दिल देता है उसके पास धन नही देता। इस बात को झूठ साबित किया है भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने ।श्री सिन्हा ने उडी शहीद राजेश सिंह के बेटे ऋशांक को देहरादून के इंडियन पब्लिक स्कूल में पढ़ाने का वादा पूरा करके न ही केवल मिसाल कायम की है बल्कि उन जन प्रतिनिधियों और नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा मारा है जिन्होंने घोषणा करने के बावजूद शहीद के घर नही गए। श्री सिन्हा के इस दरियादिली की सर्वत्र सराहना हो रही है वहीँ मिडिया के सकारात्मक पहल की भी जिले में काफी चर्चा है । मालूम हो कि विगत माह 29 अक्टूबर को प्रेसवार्ता के दौरान मिडिया द्वारा उडी शहीद के परिजनों की उपेक्षा के सवाल पर भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा भावुक हो गए और पत्रकार राजकुमार सिंह के साथ शहीद राजेश सिंह के गांव पहुचे। वहां उन्होंने शहीद की पत्नी को 1 लाख नगद सहायता राशि दी और शहीद के बेटे को इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क पढाने का वादा किया । भाजपा सांसद श्री सिन्हा से बात चीत के बाद पत्रकार राजकुमार सिंह 8 नवम्बर की सुबह शहीद परिवार के साथ देहरादून पहुच गए। वहां पर सांसद द्वारा शहीद के परिवार का विशिष्ट आतिथ्य सत्कार किया गया । इस दौरान सांसद श्री सिन्हा ने अपने आवास पर दोपहर में भोजन पर शहीद के बड़े भाई उमेन्द्र सिंह पत्नी जुली सिंह बेटा ऋशांक व् पत्रकार राजकुमार सिंह के साथ मुलाकात कर स्कूल में प्रवेश के बारे में विस्तार से बातचीत की । श्री सिन्हा ने शहीद के बेटे को स्कुल में प्रवेश की सारी औपचारिकता पूरी कर दी । शहीद के बड़े भाई उमेन्द्र सिंह व् पत्नी जुली सिंह ने बताया कि जल्द ही परिवार वालों से राय बात करने के बाद ऋशांक का एडमिशन करा दिया जायेगा। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन व सांसद आर के सिन्हा डायरेक्टर ए के सिंह प्रिंसिपल संजीव सिन्हा व् सी पी सिन्हा आदि मौजूद रहे ।

Related

news 423684229252860970

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item