शाहगंज में छापेमारी जारी, 2 लाख की हुई राजस्व वसूली



 जौनपुर। शाहगंज  विद्युत विभाग के एसडीओ दीपक जायसवाल के नेतृत्व में निकली टीम में सोमवार को शाह का पंजा व कलेक्टरगंज में छापेमारी किया। घासमण्डी फीडर के अन्तर्गत उपरोक्त मोहल्लों में टीम ने जहां 46 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को चेक किया, वहीं गलत पाये जाने पर 6 कनेक्शन को विच्छेद कर दिया। इसके साथ ही 2 लाख रूपये की राजस्व वसूली भी की गयी। इस अभियान से अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन हड़कम्प मचा रहा। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ श्री जायसवाल ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु 9 नवम्बर को शाहगंज और 10 नवम्बर को खेतासराय में कैम्प लगाया गया है। उक्त कैम्प में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

Related

news 8869673904089247591

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item