असलहे के बल पर तीन को उठाया



जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार में बोलेरो सवार असलहाधारी लोगों ने टेम्पो चालक सहित तीन लोगों को उठा लिया। ऐसा करने वाले कौन थे इसे लेकर लोग परेशान हैं ? अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी को पुलिस ले गई, लेकिन थाने से ऐसी किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया गया, जिसे लेकर संबंधित लोगों के परिजन परेशान हैं।कोईरीडीहा के समीप के गांव निवासी टेम्पो चालक व दो अन्य लोग बाजार में मिठाई की एक दुकान पर बैठे थे। देर शाम एक बोलेरो रुकी तो उसमें से आधा दर्जन लोग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके हाथों में असलहे थे। लोग कुछ समझ पाते कि वे मिठाई की दुकान पर आ धमके। वहां बैठे टेम्पो चालक और दो अन्य लोगों को पकड़ लिया। यह सब देख लोग सहम से गए। वे तीनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर चम्पत हो गए। इसके बाद बाजार में यह बात फैल गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। संबंधित लोगों के घर के लोग इस बात को लेकर परेशान हो गए। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लोग यहां तक अनुमान लगा रहे थे कि वे पुलिस होंगे और किसी मामले में तीनों को उठाया है।पर स्थानीय थाने सहित जिला पुलिस मुख्यालय भी कुछ कहने से इंकार कर रहा है।

Related

news 551224164257935861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item