लोक अदालत में कारायें वादों का निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_205.html
जौनपुर। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एसीजेएम राहुल आनन्द ने बताया कि 12 नवम्बर 2016 दिन शनिवार को पूर्वान्ह् 10 बजे से दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विहित विशिष्ट विषय भूमि अध्याप्ति वादों, बैंक वसूली वादों, किरायेदारी वादों, उपभोक्ता फोरम वादों, नगर पालिका/नगर निगम टैक्स वसूली मामलों, सेवानिवृत्तिक परिलाभों संबंधित मामलों, पंजीयन/स्टैम्प मामलों, मोबाईल फोन एवं केबल नेटवर्क मामलों, मेडबदी एवं दाखिल खारिज मामलों, पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित मामलों व सभी प्रकार के चालानों से संबंधित, मोटर दुर्घटना वादों, विद्युत से संबंधित वाद, वन अधिनियम तथा अन्य सभी प्रकार के वादों से सम्बन्धित मामलो/प्रकरणों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य वादों का निस्तारण करा सकते है साथ ही ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आए है उन्हे भी वाद पूर्व प्रीलिटीगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया है कि अपने-अपने वादों का निस्तारण 12 नवम्बर 2016 को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

