30 नवम्बर को शिक्षक देंगे डीआईओएस कार्यालय पर धरना

जौनपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संगठन के कैम्प कार्यालय में आज आहूत किया गया था। बैठक में उपस्थित प्रदेशमंत्री रमेश सिंह ने कहा कि प्रान्तीय नेतृत्व के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 30 नवम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। उसी के अनुक्रम में शिक्षक/कर्मचारियों के बहुप्रतिक्षित मांग  पुरानी पेंशन बहाली व तदर्थ शिक्षकों के विनियमितियकरण, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जौनपुर में भी जि.वि.नि. कार्यालय पर भी उसी दिन धरना आयोजित है। धरने पर ही डी.आई.ओ. एस. के माध्यम से प्रदेश के शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने उक्त तिथि को सभी शिक्षकों से भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वाहन किया है।
मण्डलमंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में प्रान्तीय कार्यकारिणी सहित जनपदीय कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसे 7 दिसम्बर तक जौनपुर में भी सम्पन्न करा लेना है। पूर्व अध्यक्ष डा0 राकेश सिंह ने बताया है कि बलिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री राधेश्याम यादव जनपद के चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उन्हीं के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने जनपद के सभी विद्यालय इकाइयों के शाखा अध्यक्षों, शाखा मंत्रियों से अपील किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों की प्रतिनिधि सूची अपने-अपने विद्यालय के लेटरपैड पर प्रति हस्ताक्षरित कराकर वर्तमान जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री को 30 नवम्बर तक अवश्य प्रेषित कर दें। जिससे निर्धारित समय तक चुनाव सम्पन्न कराया जा सके। संचालन जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने किया।
बैठक में विजय बहादुर यादव, रविन्द्र प्रसाद मिश्र, अतुल सिंह एवं प्रेम बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, जय प्रकाश सिंह, मो0 आजम खां, समर बहादुर सिंह, गजाधर राय, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेश यादव, सुनील सिंह, बिजेन्द्र मोहन यादव, केशनाथ तिवारी, विजेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह  आदि उपस्थित रहे।

Related

news 4675243494234823519

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item