कानपुर ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_728.html
जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सै. परवेज हसन के नेतृत्व में त्रिभुवन नाथ के आवास पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस की दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके मृतकों के शोक में एक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही घायलों के प्रति ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि वे लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाय।
उन्होंने कहा कि सरकार को यह कह देने से कि जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ये अनर्गल बात हैं इसलिए कि यात्रियों ने 110 घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन में आवाज आने की शिकायत की तो क्यों नहीं गंभीरता से लिया गया इसलिए कि प्रधानमंत्री जी के सिर्फ भाषणों से ट्रेन व अधिकारियों में सुधार होने वाला नहीं है। ढाई साल के शासन में एक नहीं अनेक ट्रेन दुर्घटनाएं हुई जब दुर्घटना हो जाती है तो केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार को एक ही तकिया कलाम रहता है कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ढाई साल में जितनी भी दुर्घटनाएं हुई उसकी जांच का अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आप वर्तमान समय में चल रही ट्रेनों में कोई सुधार नहीं कर पा रहे हैं तो विदेशों में जाकर मेट्रों ट्रेन चलाने का भाषण मत दीजिए।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में अपने देश में चल रही ट्रेनों का रख रखाव तथा अपने कर्मचारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है तो मेट्रो ट्रेन आप कैसे चला पायेंगे? कहा कि जिस नोट को आप बंद कर चुके है आज उसी नोट को हादसे के शिकार लोगों को आप के अधिकारियों ने क्यों दिया ये जख्म को कुरेदने वाली बात है।
इस मौके पर अनिल सोनकर, दिनेश तिवारी, महेंद्र राय, रमेश मिश्रा, आसिफ आब्दी, सचिन चौरसिया, मो. हारुन, डा. मेराज, मुल्तजीर हुसैन, मुफ्ती मेंहदी, शोला जौनपुरी, करन निषाद, संजय निषाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
